मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग को 6 साल बाद मिली अध्यक्ष
रेखा यादव के नाम पर लगी मुहर
भोपाल ।
मध्य प्रदेश में आखिरकार 6 साल बाद राज्य महिला आयोग में नियुक्ति हो गई है. पूर्व विधायक रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, साधना स्थापक को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है. राज्य शासन ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं. आयोग में अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति होने से इसे महिला सशक्तिकरण के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है। यादव छतरपुर की बड़ामलहरा सीट से विधायक रह चुकी हैं. साल 2008 में रेखा यादव बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं
दरअसल, मध्य प्रदेश में 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष पद कानूनी विवाद में फंस गया था. उस समय तत्कालीन अध्यक्ष शोभा ओझा और अन्य सदस्यों को शिवराज सरकार ने हटा दिया था. इस फैसले को लेकर तत्कालीन अध्यक्ष शोभा ओझा कोर्ट तक पहुंच गई थी, जिसके चलते आयोग में नई नियुक्तियां लंबे समय तक रुकी रही थी, लेकिन अब मोहन सरकार ने राज्य महिला आयोग में नियुक्ति कर दी हैं.
.jpg)
No comments