Header Ads

Header ADS

पंजाब में सियासी गतिविधियां एक बार फिर तेज, भाजपा प्रदेश प्रधान ने राज्यपाल से की मुलाकात

 


चंडीगढ़। 

पंजाब में सियासी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की अगुवाई में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और पुलिस के कामकाज को लेकर कई गंभीर चिंताएं जताईं।

भाजपा द्वारा सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि पंजाब में शासन व्यवस्था और संवैधानिक मर्यादाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने राज्यपाल से आग्रह किया कि इन मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट मंगवाई जाए और आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। भाजपा का आरोप है कि राज्य में नेताओं और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दी जाने वाली सुरक्षा में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.