मध्यप्रदेश में ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत
सतना।
सतना के तिघरा क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक तेंदुए की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह इलाका वन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है।तेंदुआ रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुए ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वन विभाग का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
.png)
No comments