Header Ads

Header ADS

बिहार पुलिस ने हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को मुठभेड़ में ढेर किया

 


पटना। 

 बिहार के सिवान जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. आंदर ढाला ओवरब्रिज पर हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस इन अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी. शनिवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बता दें कि पुलिस ने मारे गए आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.

यह पूरा विवाद 29 अप्रैल को रोड रेज की एक घटना से शुरू हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया. बदमाशों ने शहर के आंदर ढाला ओवरब्रिज पर बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह पर हमला किया था. इस गोलीबारी में हर्ष सिंह की जान चली गई थी, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज फिलहाल पटना में चल रहा है.

No comments

Powered by Blogger.