शिक्षामित्रों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के साथ अब उन्हें सम्मानित करने का भी कार्यक्रम बनाया है। पांच मई को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।18,000 प्रतिमाह मानदेय के साथ लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों को इस प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। शिक्षामित्रों को पहचान और संबल देने का प्रयास होगा।
शिक्षामित्रों को अप्रैल माह से ही बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलना शुरू हो चुका है और अब पांच मई को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से सुबह 11 बजे औपचारिक शुरुआत होगी। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए लिया गया यह निर्णय लागू हो चुका है। एक अप्रैल 2026 से प्रभावी इस व्यवस्था के अंतर्गत बेसिक शिक्षा के 13,597 और समग्र शिक्षा के 1,29,332 शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है।
.jpg)
No comments