Header Ads

Header ADS

NEET पेपर लीक केस में NTA की एक्सपर्ट ही निकली मास्टरमाइंड

 


नई दिल्ली 

देशभर में हड़कंप मचाने वाले नीट-यूजी 2026 पेपर लीक कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो  ने एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है। इस पूरे फर्जीवाड़े की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नियुक्त की गई बॉटनी की सीनियर टीचर मनीषा मंधारे निकली है। जांच एजेंसी ने मास्टरमाइंड मनीषा को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद जो परतें खुली हैं, उसने पूरी परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीबीआई की गहन जांच में सामने आया है कि एनटीए ने खुद मनीषा मंधारे को नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक विषय विशेषज्ञ (एक्सपर्ट) के तौर पर नियुक्त किया था। इसी अहम जिम्मेदारी का फायदा उठाते हुए उसकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक सीधी और पूरी पहुंच बन गई थी। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनीषा ने अप्रैल 2026 के दौरान पुणे की रहने वाली एक अन्य महिला मनीषा वाघमारे के जरिए कई अमीर नीट अभ्यर्थियों से संपर्क साधा और पेपर लीक की इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। पुलिस वाघमारे को 14 मई को ही गिरफ्तार कर चुकी है।

इस बड़े रैकेट का काम करने का तरीका बेहद शातिर था। मास्टरमाइंड मनीषा मंधारे अपने पुणे स्थित घर पर चुनिंदा छात्रों के लिए एक ‘स्पेशल कोचिंग क्लास’ चलाती थी। इन कक्षाओं में उसने छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई ‘संभावित’ सवाल बताए, उन्हें उनकी कॉपियों में लिखवाया और किताबों में महत्वपूर्ण बताकर मार्क भी करवाया।


No comments

Powered by Blogger.