दुनिया लगातार चुनौतियों के दौर से गुजर रही ; नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए वैश्विक संकटों और बदलती विश्व व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया लगातार चुनौतियों के दौर से गुजर रही है और अगर समय रहते हालात नहीं बदले गए तो कई दशकों की उपलब्धियां प्रभावित हो सकती हैं।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले दुनिया ने कोरोना महामारी का सामना किया, उसके बाद कई क्षेत्रों में युद्ध की स्थिति बनी और अब ऊर्जा संकट जैसी समस्याएं सामने हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा दशक दुनिया के लिए आपदाओं और अस्थिरता का दौर बनता जा रहा है। अगर इन चुनौतियों का समाधान तेजी से नहीं निकाला गया, तो करोड़ों लोग दोबारा गरीबी और आर्थिक संकट की चपेट में आ सकते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय में दुनिया भरोसेमंद और मजबूत सप्लाई चेन की जरूरत महसूस कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत और नीदरलैंड मिलकर पारदर्शी, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार सप्लाई नेटवर्क विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्विक साझेदारी और आपसी विश्वास आने वाले समय में सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे।
.jpg)
No comments