Header Ads

Header ADS

पंजाब: 72 सरकारी स्कूल शिक्षक शुक्रवार को फिनलैंड के लिए रवाना

 


चंडीगढ़। 

पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के 72 सरकारी स्कूल शिक्षकों का चौथा प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को फिनलैंड के लिए रवाना हो गया। ये शिक्षक वहां आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नए शैक्षिक उपकरणों और बेहतर शिक्षा पर प्रशिक्षण लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "आज 72 शिक्षक नए तरीके की शिक्षण पद्धति और नए शैक्षिक उपकरणों में प्रशिक्षण लेने के लिए फिनलैंड रवाना हो गए हैं। हम शिक्षा को पूरी तरह बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह चौथा बैच है, जो फिनलैंड जा रहा है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत मान शिक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान देने वाले मुख्यमंत्री हैं। वे शायद देश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं, जो कक्षा 8, 10 और 12 के टॉपर्स को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद व्यक्तिगत रूप से अपने आवास पर आमंत्रित करते हैं और सम्मानित करते हैं।

No comments

Powered by Blogger.