छत्तीसगढ़ में सीएम-मंत्रियों के काफिले में रहेगी जरूरी गाड़ियां, कार पूलिंग सिस्टम चलेगा
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने पहले ही अपने काफिले में वाहनों को कम कर दिया था. जबकि राज्य के मंत्रियों ने भी वाहनों का काफिला कम कर दिया है. केवल जरूरी गाड़ियों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है.
इस बीच छत्तीसगढ़ में वित्त विभाग की तरफ से भी बड़ा फैसला लिया गया है. जिसमें सरकारी खर्चों में कटौती करने के निर्देश दिए हैं. राज्य में फिजूलखर्ची रोकने पर बड़ा फैसला हुआ है. वित्त विभाग की तरफ से इसका आदेश भी जारी हो गया है. जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि केवल जरूरी कामों में ही खर्चा होगा. वित्त विभाग ने भी मंत्रियों को काफिलों में गाड़ियों को कम करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा अधिकारियों को कार पूलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं
वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सीएम, मंत्रियों, निगम मंडल और अधिकारियों के काफिले में अब केवल जरूरी गाड़ियों का ही इस्तेमाल किया जाएगा. अनावश्यक खर्चों को पूरी तरह रोकने के निर्देश सरकार की तरफ से दिए गए हैं.
.jpg)
No comments