उत्तर प्रदेश में दो दिन वर्क फ्राम होम व्यवस्था लागू कराने की तैयारी
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में बड़े व्यावसायिक संस्थानों में सप्ताह में कम से कम दो दिन वर्क फ्राम होम (घर से ही ऑनलाइन काम करना) की व्यवस्था लागू कराने की तैयारी की जा रही है। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने इसके लिए एडवाइजरी (निर्देश) जारी करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री ने कहा कि जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां यह व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालय समय को अलग-अलग शिफ्ट में विभाजित करने, श्रमिकों-कर्मचारियों को वाहन पूलिंग करने या सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए।
.jpg)
No comments