Header Ads

Header ADS

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का ऐलान

 


चंडीगढ़। 

नीट की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बस में किराया नहीं लगेगा. बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है. ताकि गरीब परिवार के बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न आए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नीट परीक्षार्थियों की मांग पर मैंने सीएम भगवंत मान से 20-22 जून तक पंजाब रोडवेज में सफर मुफ्त करा दिया है. सभी बच्चे हिम्मत से काम लें और जमकर मेहनत करें. डॉक्टर बनने का सभी का सपना पूरा होगा.

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बच्चों ने मुझे लिखा था कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते कि वे परीक्षा वाले दिन अपने घर से सेंटर तक जाने का किराया दे सकें. बच्चों ने इस बारे में मदद मांगी थी. मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस बारे में जिक्र किया है. जिसके बाद पंजाब सरकार ने 20-22 जून तक नीट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का पंजाब रोडवेज की बस में किराया माफ कर दिया है.

No comments

Powered by Blogger.