Header Ads

Header ADS

नया अवसर : पढ़ाई बीच में छोड़ चुके बच्चों के लिए सीएम ने शिक्षा घर योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी

 


भोपाल। 

गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूली  शिक्षा बीच में छोड़ चुके बच्चो के लिए नई योजना शिक्षा घर योजना को मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक मंजूरी दी। इस योजना में किसी वजह से स्कूली शिक्षा पूरी न कर पाने वाले विद्यार्थियों को हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। 

योजना से ऐसे सभी किशोर-किशोरी, युवक-युवती लाभान्वित होंगे, जिन्होंने कक्षा 8 या इसके बाद की कक्षाओं में अनुत्तीर्ण होने पर पढ़ाई समाप्त कर दी थी। योजना का क्षेत्र सम्पूर्ण मध्यप्रदेश होगा, जिसमें प्रदेश की सभी ग्राम, पंचायतें और नगरीय निकाय भी शामिल होंगे। योजना का क्रियान्वयन म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाएगा।


No comments

Powered by Blogger.