पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विदेश से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ाया
भोपाल/देवास)।
देवास जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट मामले में देश से बाहर फरार चल रहे फैक्टरी के असली मालिक और मुख्य आरोपित मुकेश विज को पुलिस ने चीन से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। मुकेश गुरुवार को ही चीन के ग्वांग्झू शहर से भारत लौटा था।
बीती 14 मई को देवास के टोंककलां इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में धमाके हुए थे। हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था और फरार आरोपितों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पिछले 6 दिनों के भीतर इस मामले में 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
.jpg)
No comments