पश्चिम बंगाल में सूची के साथ राज्यपाल से मिले मुख्य चुनाव अधिकारी
कोलकाता।
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। बुधवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की। इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी नई विधानसभा के गठन की आधिकारिक अधिसूचना राज्यपाल को सौंपी गई। साथ ही 2026 के विधानसभा चुनाव में विजयी रहे 294 सीटों के उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेज भी जमा किए गए। इस बैठक के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है और अब सरकार गठन को लेकर अंतिम तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
असम के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के दो दिन बाद बुधवार काे लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री के इस्तीफा के बाद राज्य में नई सरकार के गठन के लिए आगे की कार्रवाई आज से आरंभ हो गयी। इस्तीफा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि आज के दिन लोकतंत्र के एक गौरवशाली अध्याय का साक्षी बना। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से भेंट कर मैंने उनसे मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद त्याग पत्र प्रस्तुत किया और औपचारिक रूप से असम की 15वीं विधानसभा को भंग करने की प्रार्थना की।
.jpg)
No comments