Header Ads

Header ADS

गुमशुदा महिला को तलाशने पति को ले गए गोवा, मौज ली अब हुए लाइन अटैच

 


मध्यप्रदेश में  पुलिस के दो प्रधान आरक्षकों का कारनामा  

सतना। 

सतना में गुमशुदा महिला की तलाश के नाम पर पीड़ित पति को गोवा ले जाकर मौज करने वाले दो प्रधान आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया है।  पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की. विभागीय स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी गई है .दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र पदस्थ प्रधान आरक्षक निरंजन मेहरा और प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक गुमशुदा महिला की तलाश के नाम पर उसके पति पर अनावश्यक दबाव बनाया. आरोप के अनुसार, दोनों प्रधान आरक्षकों ने महिला की लोकेशन गोवा में होने का दावा करते हुए पीड़ित पति को गोवा ले जाकर खोजबीन कराने की बात कही.पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी की तलाश के नाम पर उससे करीब 65 हजार रुपये खर्च कराए गए, लेकिन इसके बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिला. इतना ही नहीं, पीड़ित से दूसरी बार भी गोवा जाने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई. थक-हारकर पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्यवाही हुई है। 

No comments

Powered by Blogger.