Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पद्म पुरस्कार विजेता समाज सेविका के अपहरण की कोशिश

 


राजनांदगांव

 छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस ने पद्मश्री से सम्मानित समाज सेविका फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कथित कोशिश के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यादव को कथित तौर पर तीनों आरोपियों ने राजनांदगांव जिले से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित सुकुलदैहान गांव में उनके घर से अगवा कर लिया था, लेकिन पुलिस ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर नियमित जांच के दौरान उन्हें रोक लिया।

उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच के अनुसार आज सुबह लगभग 10.30 बजे बेमेतरा निवासी खुशबू साहू नाम की महिला अपने दो साथियों के साथ सुकुलदैहान गांव स्थित फुलबासन के घर पहुंची।

No comments

Powered by Blogger.