बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
पटना।
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई प्रमुख राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा से 12, जदयू से 11, लोक जनशक्ति पार्टी-आर से 2 तथा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम)और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि, छह पद फिलहाल खाली रखे जाने की संभावना है। बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
7 मई को मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिलेगा। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 7 मई को सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार समारोह आयोजित किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। संभावना है कि वे गुरुवार को शपथ लेंगे।
.jpg)
No comments