Header Ads

Header ADS

बांधवगढ़ में बाघ ने ली एक और जान , बाद में बाघ की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 


भोपाल/ उमरिया । 

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आसपास बाघ और इंसान  के बीच संघर्ष के बाद दोनों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार रात रिजर्व के अंतर्गत पनपथा रेंज क्षेत्र में रात एक बाघ ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। उसके बाद बाघ की भी संदिग्ध परिस्थियों में मौत  गई।  


रेंज के ग्राम खेरवा टोला निवासी महिला फूल बाई पाल (48) पत्नी पहलू पाल शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने घर में सो रही थी। रात करीब तीन बजे बाघ ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाघ के हमले में दशईया पाल समेत चार लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद काफी देर तक महिला का शव घर के अंदर पड़ा रहा और बाघ आसपास ही मौजूद था।

ग्रामीणों की सूचना पर रविवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद पार्क प्रबंधन ने बाघ को  ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया और उठा कर ताला ले गए, जहां उस बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई l क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व डॉक्टर अनुपम सहाय की माने तो बाघ की मौत उसी के घर में हुई है, और अब मौत के कारणों की जांच की जा रही है l हालांकि बाघ की मौत के पीछे ओवरडोज देने की बात सामने आ रही है।  

गुस्साए ग्रामीणों ने पनपथा रेंजर से की मारपीट, महिला रेंजर के साथ धक्का-मुक्की 

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने पनपथा रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और सिर पर भी चोट लगी है। किसी तरह उन्हें वहां से बाहर निकाला गया। इसी दौरान महिला रेंजर अंजू वर्मा को भी ग्रामीणों ने घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की गई। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्थिति काे संभालनं की काेशिश की।

सीएम  दिए मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश  

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला की मृत्यु और कुछ नागरिकों के घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हमले में मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। घायलों के नि:शुल्क उपचार और आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। 

No comments

Powered by Blogger.