लखनऊ। छह दिसंबर को रिक्त होने वाली एमएलसी की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने पांच प्रत्याशी घोषित कर दिए।भाजपा ने अपने पुराने नेताओं पर ही एक बार फिर दांव लगाया है। पांचों वर्तमान में एमएलसी हैं। केवल मेरठ खंड स्नातक का टिकट पार्टी ने घोषित नहीं किया है।
लखनऊ स्नातक सीट पर भाजपा ने एक बार फिर अवनीश कुमार सिंह पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। आगरा स्नातक सीट पर डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह व बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
लखनऊ। इस वर्ष छह दिसंबर को रिक्त होने वाली एमएलसी की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने पांच प्रत्याशी घोषित कर दिए।
भाजपा ने अपने पुराने नेताओं पर ही एक बार फिर दांव लगाया है। पांचों वर्तमान में एमएलसी हैं। केवल मेरठ खंड स्नातक का टिकट पार्टी ने घोषित नहीं किया है।
लखनऊ स्नातक सीट पर भाजपा ने एक बार फिर अवनीश कुमार सिंह पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। आगरा स्नातक सीट पर डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह व बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
लखनऊ शिक्षक सीट पर उमेश द्विवेदी व मेरठ शिक्षक सीट से श्रीचन्द्र शर्मा को पार्टी ने एक बार फिर मैदान में उतारा है। इस वर्ष छह दिसंबर को जो 11 सीटें रिक्त हो रही हैं उनमें भाजपा की छह, सपा की तीन, एक शिक्षक दल व एक निर्दलीय के पास हैं।
No comments