उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब मिलेगी राहत
नई दिल्ली।
उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में 28 मई से आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज और वाराणसी जैसे इलाकों में पारा 47 से 48 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई से 5 जून के बीच देश के लगभग 80 से 90 फीसदी हिस्से में प्री-मानसून बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
.jpg)
No comments