Header Ads

Header ADS

पत्रकार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, 30 लाख रुपए लौटाए

 रायपुर। 

बेमेतरा के वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश साहू ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। आज बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे उन्हें शहर के सिग्नल चौक स्थित पुराने बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर एक लावारिस बैग पड़ा मिला। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें करीब 30 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवर और 37 हजार रुपए नकद थे। लेकिन इतनी बड़ी रकम देखकर भी आनंद प्रकाश साहू का मन नहीं डोला। उन्होंने बिना देर किए बैग सीधे सिटी कोतवाली पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने जब बैग की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नगदी मिली। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने बैग के असली मालिक का पता लगाकर सामान सुरक्षित लौटाने के निर्देश दिए।

No comments

Powered by Blogger.