बिहार में फीस और यूनिफॉर्म को लेकर नहीं चलेगी मनमानी
पटना।
बिहार सरकार ने निजी स्कूलों में मनमानी रोकने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब प्राइवेट स्कूल फीस, किताब, कॉपी और यूनिफॉर्म के नाम पर अभिभावकों पर मनमाना दबाव नहीं बना सकेंगे। इस फैसले को छात्रों और अभिभावकों के हित में अहम माना जा रहा है।
सरकार के नए निर्देश के मुताबिक सभी निजी स्कूलों को फीस से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। स्कूल अब बिना कारण फीस में मनमानी बढ़ोतरी नहीं कर सकेंगे और अनावश्यक शुल्क वसूलने पर भी रोक रहेगी। इससे अभिभावकों को पहले से पूरी जानकारी मिल सकेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
.jpg)
No comments