Header Ads

Header ADS

यूपी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का कमाल: महिला सुरक्षा में उत्तर प्रदेश का 'योगी मॉडल' बना देश में नंबर-1

 


लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर अब आंकड़ों में साफ दिखने लगा है. एनसीआरबी 2024 की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 76.6 प्रतिशत की ऐतिहासिक दोषसिद्धि दर (कन्विक्शन रेट) हासिल कर देश के बड़े राज्यों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि दर्शाती है कि राज्य में न केवल अपराध दर्ज किए जा रहे हैं, बल्कि अपराधियों को कानून के कटघरे में खड़ा कर उन्हें सजा भी दिलाई जा रही है

देश के चर्चित निर्भया मामले की वकील और समाज सुधारक सीमा कुशवाहा ने इन आंकड़ों पर खुशी जताते हुए योगी सरकार की कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ की है.उन्होंने स्पष्ट किया कि कैसे एक मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के माध्यम से इतने बड़े और जटिल भौगोलिक स्थिति वाले राज्य में महिला सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. सीमा कुशवाहा के अनुसार, यूपी ने अपराधियों को रिकॉर्ड स्तर पर सजा दिलाकर देश भर में त्वरित न्याय का एक 'उत्तर प्रदेश मॉडल' पेश किया है, जो अन्य राज्यों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बन गया है

No comments

Powered by Blogger.