15 साल के लड़के की तरबूज खाने के बाद मौत
जांजगीर:
छत्तीसगढ़ के जांजगीर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के लड़के की तरबूज खाने के बाद मौत हो गई है। इसके अलावा तरबूज खाने से 3 बच्चे बीमार भी पड़ गए हैं और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग तरबूज खाने से डर रहे हैं।
मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के घुरकोट गांव का है। यहां तरबूज खाने के बाद 15 साल के लड़के की मौत हो गई और उसके परिवार के 3 अन्य बच्चे बीमार पड़ गए। मृतक की पहचान 15 साल के अखिलेश के रूप में हुई है। ये बच्चे अपने परिजनों के साथ मामा के घर पर घूमने के लिए आए थे। मृतक अखिलेश धीवर पोड़ी दलहा गांव के निवासी थे।
अधिकारियों के मुताबिक, जो 3 बच्चे बीमार पड़े, उनकी पहचान अवारिद गांव के श्री धीवर (4), खटोला के पिंटू धीवर (12) और कोटगढ़ के हितेश धीवर (13) के रूप में हुई है।
.jpg)
No comments