पंजाब में निकाय चुनाव की घोषणा, 26 मई को होगी वोटिंग
चंडीगढ़।
पंजाब में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है. राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. पंजाब में आठ नगर निगमों, 71 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों के चुनाव 26 मई को होंगे. वहीं वोटों की गिनती और चुनाव नतीजे 29 मई को आएंगे. आठ नगर निगम जिनमें चुनाव होंगे उनमें बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, बटाला, मोगा, अबोहर, पठानकोट और बरनाला हैं. इसके अलावा नगर काउंसिल और नगर पंचायतों के भी चुनाव होने हैं
पंजाब निकाय चुनाव के लिए नामांकन 13 मई से शुरू होंगे और 16 मई तक संपन्न हो जाएंगे. वहीं 19 मई तक प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस लिया जा सकता है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही 18 मई को उनकी जांच की जाएगी जिसमें वैध नामांकन का फैसला किया जाएगा. चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को पूरी तरह नियमों के अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं.
.jpg)
No comments