Header Ads

Header ADS

राहुल गांधी ने पीएम , केंद्रीय गृहमंत्री को कहा ‘गद्दार

 


नई दिल्ली

रायबरेली दौरे पर पहुंचे लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ कहा है।

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर अमेरिका-ईरान टकराव का असर वैश्विक व्यापार पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट प्रभावित होने से तेल आपूर्ति पर असर पड़ेगा, जिससे पेट्रोल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं से दूर हो चुकी है और आर्थिक हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

कांग्रेस सांसद के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भाषा देशविरोधी ताकतों जैसी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार राष्ट्रविरोधी बयानबाजी कर रही है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता Rakesh Tripathi ने राहुल गांधी को “आदतन विवादित बयान देने वाला नेता” बताते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियां राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं।

No comments

Powered by Blogger.