Header Ads

Header ADS

कांग्रेस के दो बड़े दलित नेता मायावती के घर पहुंचे ,पार्टी ने दिया नोटिस


 लखनऊ। 

कांग्रेस के दो बड़े दलित नेताओं सहित कुछ अन्य नेता मंगलवार की शाम को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। हालांकि उनकी मायावती से मुलाकात नहीं हो सकी और उन्हें बाहर से ही लौटना पड़ा। हालांकि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस नेता अपनी मर्जी से मायावती से मिलने के लिए गए थे। पार्टी ने उनको इसके लिए कोई निर्देश नहीं दिए थे। बताया जाता है कि मायावती के आवास पहुंचे नेताओं में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और विभाग की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष व सांसद तनुज पुनिया शामिल थे।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के अनुसार पार्टी ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उनके मुताबिक, यह पार्टी का अधिकृत प्रतिनिधिमंडल नहीं था। पार्टी ने मामले को गंभीरता से लिया है और वहां जाने वाले नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पांडे ने कहा कि कांग्रेस मायावती का बहुत सम्मान करती है, लेकिन उनके आवास पर गए नेता अपनी व्यक्तिगत हैसियत से गए थे, पार्टी की ओर से नहीं।


No comments

Powered by Blogger.