Header Ads

Header ADS

पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को  ‘मेलोडी’ (टॉफी) का गिफ्ट दिया, मेलोनी  कहा -धन्यवाद 

 


नई दिल्ली। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की शानदार केमिस्ट्री एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने है। इटली के दौरे पर गए पीएम मोदी ने वहां की प्रधानमंत्री मेलोनी को एक बेहद खास और मजेदार तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर अक्सर ‘मेलोडी’  हैशटैग ट्रेंड करने के बीच, पीएम मोदी ने उन्हें सचमुच ‘मेलोडी’ (टॉफी) का गिफ्ट दिया है। इस खास तोहफे का एक दिलचस्प वीडियो खुद इटली की पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मेलोनी द्वारा शेयर किए गए इस छोटे लेकिन बेहद मजेदार वीडियो में पीएम मोदी भी उनके साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री कैमरे की तरफ देखकर बेहद खुशी के साथ कहती नजर आ रही हैं कि ‘प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक उपहार लेकर आए हैं… एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी।’ इसके बाद वह कैमरे के सामने मेलोडी के स्वाद की जमकर तारीफ करती हैं। दोनों नेताओं का यह खास ‘मेलोडी मोमेंट’ सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहा है और लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.