Header Ads

Header ADS

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप , भाजपा के खिलाफ आप का हल्ला बोल

 


चंडीगढ़। 

भगवंत मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी की तरफ से रविवार को  भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रदर्शन किया गया । हर जिले में आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स सड़कों पर उतरे और भाजपा दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया।

वहीं भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के नाम पर बलाचौर (नवांशहर) में अकाली दल से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए विधायक सुखविंदर सुखी ने पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के दफ्तर में घुसकर भाजपा के जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस बारे में ट्वीट किया।

No comments

Powered by Blogger.