Header Ads

Header ADS

तीन आईपीएस के तबादले, आशुतोष बागरी बने बुरहानपुर एसपी


 भोपाल। 

मोहन सरकार ने रविवार को तीन आईपीएस के ट्रांसफर आदेश जारी किए। वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सगर को उप पुलिस महानिरीक्षक, 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर से उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष बागरी को सेनानी 17वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल भिंड से पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर बनाया गया है। इसके अलावा वर्ष 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी विदिता डागर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से सेनानी, 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर पद पर पदस्थ किया गया है। 

No comments

Powered by Blogger.