बिहार में 11 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और अतिरिक्त प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव
पटना।
बिहार सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के तहत 11 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और अतिरिक्त प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
2010 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ चंद्रशेखर सिंह इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में जिम्मेदारी संभल रहे थे। वहीं 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यटन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे 2003 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार सिंह अब पर्यटन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही वह विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
1996 बैच के आईएएस अधिकारी आनन्द किशोर फिलहाल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के अध्यक्ष हैं, उनको पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया। 1996 बैच के आईएएस अधिकारी एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वह वर्तमान में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। साथ ही वह सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में थे। वह पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
.jpg)
No comments