Header Ads

Header ADS

हाईटेक मशीन से बनेगा महाकाल मंदिर का प्रसिद्ध लड्डू, 40 करोड़ का टेंडर जारी



उज्जैन। 

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल का प्रसादी में मिलने वाला स्वादिष्ट लड्डू अब हाईटेक मशीन से तैयार होया। इसके लिए महाकाल मंदिर समिति ने करीब 40 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। अगले दो माह में प्रक्रिया पूरी होने के बाद अत्याधुनिक मशीनों से लड्डू प्रसाद का निर्माण शुरू होने की संभावना है।

महाकालेश्वर मंदिर समिति की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव ने गुरुवार को बताया कि भगवान महाकाल का प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद देशभर में अपनी शुद्धता और स्वाद के लिए पहचाना जाता है, लेकिन मांग अधिक होने के कारण कई श्रद्धालु प्रसाद लिए बिना लौट जाते हैं।उन्होंने बताया कि आगामी सिंहस्थ 2028 महाकुंभ को देखते हुए मंदिर समिति ने अब हाईटेक लड्डू निर्माण यूनिट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त मात्रा में प्रसाद उपलब्ध कराया जा सके।

गौरतलब है कि अब तक मंदिर समिति चिंतामन मंदिर के सामने स्थित यूनिट में मैन्युअल तरीके से लड्डू बनवा रही है। यहां करीब 65 कर्मचारी रोज सुबह से शाम तक प्रसाद तैयार करते हैं। वर्तमान व्यवस्था में अधिकतम 50 क्विंटल लड्डू ही बन पाते हैं, जबकि मांग इससे कहीं अधिक रहती है। नई हाईटेक यूनिट शुरू होने के बाद प्रतिदिन 100 क्विंटल लड्डू तैयार किए जा सकेंगे।

No comments

Powered by Blogger.