Header Ads

Header ADS

डिप्टी सीएम चौधरी बोले -सम्राट चौधरी की सरकार नीतीश कुमार की राह पर ही बढ़ रही आगे

 


पटना 

 डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जेडीयू ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत की. विजय चौधरी ने सीएम सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ की. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार नीतीश कुमार की राह पर ही आगे बढ़ रही है. साथ ही 2025-30 फिर से नीतीश के वादे को यह सरकार पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश सरकार में अल्पसंख्यकों के लिए राज्य में हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ है और यह आगे भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में जारी है.

उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नेता नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, नीतियां और कार्यक्रम नीतीश कुमार ने बनाए हैं, उसी पर आगे काम किया जाएगा. उनके मुताबिक, सरकार में किसी तरह का भ्रम नहीं है और सभी दल मिलकर आगे बढ़ेंगे.

विजय चौधरी ने यह भी कहा था कि बिहार का विकास मॉडल वही रहेगा, जिसमें नीतीश कुमार की सोच और भाजपा दोनों शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है और उसी अनुभव के आधार पर सरकार काम करेगी.

No comments

Powered by Blogger.