Header Ads

Header ADS

मप्र एसटीएफ ने राजधानी में नशीले कफ सिरप फैक्टरी का किया भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

 


भोपाल।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने किराए के मकान में संचालित नशीले कफ सिरप फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन नाबालिगों सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कफ सिरप, पैकेजिंग सामग्री और मशीनें जब्त की गईं। जब्त माल की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मप्र एसटीएफ के उप पुलिस महानिरीक्षक राहुल लाेढ़ा ने शुक्रवार शाम काे पत्रकार वार्ता में बताया कि गांधीनगर स्थित डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी के एक मकान में पिछले कई महीनों से अवैध रूप से नशीले कफ सिरप की पैकिंग और सप्लाई की जा रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर एसटीएफ ने गुरुवार देर रात दबिश देकर कार्रवाई की। कार्रवाई देर रात 12 बजे शुरू हुई और तड़के सुबह 3 बजे तक चली। जांच के दौरान मकान के दो कमरों से करीब 50 हजार कफ सिरप की बोतलें, 700 से अधिक पेटियां तथा पैकेजिंग मशीनें बरामद की गईं। एसटीएफ के मुताबिक एक सिरप की कीमत करीब 200 रुपये है। जब्त माल की कुल कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। इस दाैरान माैके से फैक्टरी में काम करने वाले 10 लाेगाें काे भी गिरफ्तार किया गया है। 

No comments

Powered by Blogger.