SIR के बाद 12 राज्यों से हटाए गए 5.2 करोड़ नाम
नई दिल्ली
भारतीय चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत देश के 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूचियों का व्यापक शुद्धिकरण किया है। इस प्रक्रिया में करीब 5.2 करोड़ अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो कुल मतदाताओं का लगभग 10.2 प्रतिशत है।
आयोग के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना था। इसके तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डबल पंजीकरण वाले और अन्य अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए गए, ताकि फर्जी मतदान की संभावना को समाप्त किया जा सके।
SIR अभियान की शुरुआत बिहार से की गई थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और तमिलनाडु सहित कुल 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में इसे लागू किया गया। इस दौरान लगभग 51 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच की गई, जिनमें से 10.2 प्रतिशत प्रविष्टियां अयोग्य पाए जाने पर हटाई गईं।
जांच के दौरान पाया गया कि लगभग 13 करोड़ मतदाता अपने पंजीकृत पते पर मौजूद नहीं थे, जबकि 3.1 करोड़ लोग अन्य राज्यों में स्थानांतरित हो चुके थे। इसके अलावा, करीब 6.5 करोड़ ऐसे मतदाता भी चिन्हित किए गए जिन्होंने कभी मतदान नहीं किया था, जिससे फर्जी वोटिंग की आशंका बनी रहती थी।
.jpg)
No comments