मप्र के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा , ट्रक ने सड़क पर खड़े 6 लोगों मारी टक्कर , 5 की मौत
डिंडौरी
प्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई. डिंडौरी में शनिवार रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े 6 लोगों को चपेट में ले लिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. हादसा जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर रात करीब 1 बजे हुआ. पिकअप वाहन सवार लोग शनिवार को सिलियारी गांव में चौक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस गांग लौट रहे थे. तभी किकरा तालाब गांव के पास उनके वाहन का टायर पंचर हो गया. ड्राइवर पंचर सुधार ही रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े ग्रामीणों को चपेट में ले लिया.
बताया जा रहा है कि मृतक परसवाह, करबे मट्टा और उफरी गांव के निवासी थे। सभी लोग शनिवार को सिलियारी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। रास्ते में वाहन पंचर हो जाने के कारण वे रात करीब 12:30 बजे सड़क किनारे खड़े होकर टायर बदलने का इंतजार कर रहे थे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को रेड क्रॉस सोसाइटी से 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मृतकों में परसवाह निवासी 35 वर्षीय राजकरण बनवासी, करवेमट्टा निवासी 50 वर्षीय बिहारी सिंह, 35 वर्षीय पवन मरावी और 58 वर्षीय बिसाहू धुर्वे शामिल हैं।
.jpg)
No comments