Header Ads

Header ADS

भाजपा की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की पहली बैठक 14 अप्रैल को

 


भोपाल। 

भारतीय जनता पार्टी  की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की पहली बैठक 14 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के पदभार संभालने के बाद अब तक कोर कमेटी का गठन नहीं हो पाया था, ऐसे में यह बैठक अहम मानी जा रही है। साल 2023 से पहले BJP में कोर कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन उसके बाद नई कमेटी का गठन नहीं किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल ने ग्रुप बैठक की पहल की थी, लेकिन अब तक केवल दो बैठकें ही आयोजित हो सकी हैं।

 इस कोर कमेटी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और राकेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा रह सकते हैं।  

बैठक में प्रदेश के संगठनात्मक और सरकार से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संसद में पारित नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार ने यूसीसी को भी छह माह में लागू करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। इसमें पार्टी में आने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा होगी। 

No comments

Powered by Blogger.