अमित शाह केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर
लद्दाख।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले गृह मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण बैठक की घोषणा की है। मंत्रालय ने बताया है कि 22 मई को एक उप-समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ चर्चा होगी।
दरअसल लद्दाख में हाल के वर्षों में प्रशासनिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर स्थानीय संगठनों की सक्रियता बढ़ी है और केंद्र सरकार के साथ संवाद की प्रक्रिया जारी है। आगामी बातचीत लद्दाख से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मांगों पर केंद्रित रहने की संभावना है।
.jpg)
No comments