चुनाव नतीजों से पहले टीएमसी और बीजेपी में हुई झड़प
कोलकाता।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है. वहीं EVM को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है. हालांकि ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंकाओं के बीच पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल के एक सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार शाम से कोलकाता में एक ईवीएम स्ट्रांगरूम के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पश्चिम बंगाल के अलग-अलग विधानसभा में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी नेताओं का बवाल और धरना शुरू हो गया है
जब से एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं तब से बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. दोनों दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर जमकर बवाल हुआ. टीएमसी, बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही है. वहीं बीजेपी कह रही है कि टीएमसी अफवाह फैला रही है.चुनाव आयोग ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है.
.jpg)
No comments