Header Ads

Header ADS

मप्र के कान्हा में बाघिन और 4 शावकों की मौत में 'केनाइन डिस्टेंपर वायरस' के संकेत


 मंडला। 

ध्यप्रदेश के मंडला जिले में स्थित देश की शान माने जाने वाले कान्हा टाइगर रिजर्व में बीते नौ दिनों में हुई पांच बाघों (एक बाघिन और उसके चार शावकों) की मौत के मामले में बड़ा संकेत मिला है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में इन मौतों का कारण घातक 'केनाइन डिस्टेंपर वायरस' (सीडीवी) संक्रमण बताया गया है। जबलपुर स्थित स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ में हुए परीक्षणों में वायरस के संकेत मिले हैं। हालांकि, इसकी विस्तृत रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

गौरतलब है कि कान्हा की प्रसिद्ध बाघिन टी-141 के तीन शावकों की मौत 21 से 25 अप्रैल के बीच हो गई थी। इसके बाद गंभीर रूप से बीमार बाघिन और उसके एकमात्र बचे शावक को रेस्क्यू कर मुक्की क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया, लेकिन एक दिन पहले ही बुधवार को बाघिन टी-141 और उसके चौथे शावक की भी मौत हो गई। पांचों बाघों की मौत के बाद जबलपुर से पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच कर परीक्षण के लिए नमूने एकत्रित किए थे।

No comments

Powered by Blogger.