मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीएम और एसपी के साथ-साथ डीजीपी के साथ बड़ी बैठक की
पटना।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ-साथ डीजीपी के साथ बड़ी बैठक की . सम्राट चौधरी ने पुलिस को कार्य करने की खुली छूट दी ताकि प्रदेश में क्राइम को कंट्रोल किया जा सके. उद्योग, अपराध और जनता सेवा पर आधारित यह बैठक थी. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हर जिले में इंडस्ट्री हब बनाएं. उद्योग लगाने वाले उद्योगपतियों की सुरक्षा हो. जो उद्योगपति दूसरे राज्य से बिहार में आकर आपके जिले में उद्योग लगाना चाहते हैं उनके साथ एक पदाधिकारी को टैग कर दीजिए कि उनको क्या-क्या चाहिए वो तमाम संसाधन उन्हें मुहैया करवाएं.
चौधरी ने कहा कि डायल 112 को और सशक्त बनाया जाए. छोटी बच्चियों के साथ होने वाले अपराध के विरुद्ध तत्काल कड़ी कारवाई की जाए. पीड़ित बच्चियों / मृतक बच्चियों की तेरहवीं से पहले अपराधी को माला पहना दीजिए. उन्होंने तत्काल केस दर्ज करने और तुरंत चार्जशीट दायर कर सजा दिलवाने की बात कही.
.jpg)
No comments