Header Ads

Header ADS

उत्तर प्रदेश: पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले

 


लखनऊ। 

प्रदेश सरकार ने बुधवार को पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रतीक्षारत चल रही गुंजन द्विवेदी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का मिशन निदेशक बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे रत्नेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ का अपर निदेशक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज में सचिव के पद पर तैनात अशोक कुमार को सिंचाई, जल संसाधन के साथ कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश कुमार त्यागी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज का सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार सिंचाई, जल संसाधन तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव उच्च शिक्षा के साथ ही डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय कुलसचिव बनाया गया है।

No comments

Powered by Blogger.