Header Ads

Header ADS

जंगल के राजा का अनोखा अंदाज, बांधवगढ़ में महुआ की थैली मुंह में दबाकर ले गया बाघ


उमरिया।

जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पनपथा बफर क्षेत्र के बंदरचुई इलाके में एक अनोखी घटना सामने आई जब जंगल में महुआ एकत्र रहे एक ग्रामीण के पास अचानक बाघ पहुंच गया। दरअसल ग्रामीण ने महुआ एकत्र कर एक पेड़ के नीचे प्लास्टिक के थैले में भरकर रखा हुआ था, तभी अचानक वहां बाघ आ गया। पहले वहां बाघ कुछ देर पेड़ के नीचे बैठा रहा। इसके बाद उसने महुआ से भरा थैला मुंह में दबाया और जंगल की ओर चला गया। घटना के दौरान ग्रामीण कुछ दूरी पर खड़ा होकर बाघ को देखता रहा। 

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। बता दे कि यह क्षेत्र बफर एरिया में आता है, जहां पर्यटकों का भी आना-जाना लगा रहता है, वीडियो सामने आने के बाद वन अमले ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। पनपथा बफर क्षेत्र के अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलने के बाद जंगल में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही महुआ बीनने के लिए जंगल जाने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में जाने की सलाह दी जा रही है।

No comments

Powered by Blogger.