RSS मुख्यालय के करीब बड़ी साजिश नाकाम, गार्डन में मिला विस्फोटकों का जखीरा
नागपुर
महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। एक घर के गार्डन में लावारिस बैग के अंदर मौत का यह सामान मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मौके पर बम निरोधक दस्ता फॉरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर नागपुर को दहलाने की यह खौफनाक साजिश किसने रची थी।
यह खौफनाक वाकया नागपुर के सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक इलाके का है। मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह इलाके के एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित घर के छोटे गार्डन में मकान मालिक की नजर एक संदिग्ध बैग पर पड़ी। बैग के अंदर झांकते ही उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें जिलेटिन स्टिक रखी हुई थीं। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके को सील कर दिया। तलाशी के दौरान उस बैग से 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं, जिन्हें अब सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया गया है।
.jpg)
No comments