Header Ads

Header ADS

बिहार में जनगणना के चलते अगले एक साल तक ट्रांसफर पर रोक

 


पटना।

बिहार में चुनिंदा सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को अब अगले एक साल तक ट्रांसफर नहीं होगा। मार्च 2027 तक तबादले पर रोक लगा दी है। इससे सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार ने सरकार ने यह फैसला जनगणना कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए लिया है। 


दरअसल, केंद्र सरकार के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है, ताकि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। केंद्रीय गृह सचिव द्वारा राज्यों को भेजे गए पत्र के आलोक में बिहार के नोडल विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह आदेश राज्य के सभी विभागों पर लागू होगा। खासकर वे अधिकारी और कर्मचारी जो जनगणना कार्य में प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं, उनके तबादले और नई पोस्टिंग पर पूर्ण रोक रहेगी।

No comments

Powered by Blogger.