छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, मेडिटेशन के लिए मिलेगी 10 दिन की छुट्टी
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. कर्मचारियों के लिए 'मेडिटेशन लीव' की शुरुआत की गई है. राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में विधिवत एक आधिकारिक आदेश जारी किया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों द्वारा अनुभव किए जाने वाले मानसिक तनाव को कम करना और उन्हें आध्यात्मिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे जनता की सेवा और भी अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें
आदेश के अनुसार यह छुट्टी विशेष रूप से विपश्यान मेडिटेशन तकनीक का अभ्यास करने के लिए दी जाएगी. कोई भी कर्मचारी अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान अधिकतम छह बार इस छुट्टी का लाभ उठा सकता है. हर बार 10 दिनों की छुट्टी का प्रावधान किया गया है, जो कर्मचारी को आत्म-निरीक्षण और शांति की खोज में सहायता करेगा.
.jpg)
No comments