Header Ads

Header ADS

केंद्रीय विद्यालय : बाल वाटिका 1, 2 व 3 के लिए अलॉटमेंट लिस्ट जारी

 


नई दिल्ली। 

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल तक पूरी की गई है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया है उन्हें अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो खत्म हो गया है। बाल बाटिका 1, 2 व 3 के लिए अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 8 अप्रैल को जारी कर दी गई है। इसके अलावा कक्षा 1 के लिए अलॉटमेंट लिस्ट कल 9 अप्रैल 2026 को जारी होगी 

इन डेट्स में लेना होगा प्रवेश

जिन बच्चों को पहली लिस्ट में सीट अलॉट की जाएगी उनको तय तिथियों के अंदर स्कूल में जाकर रिपोर्ट करना होगा और निर्धारित दस्तावेज जमा करके एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

इन स्टेप्स से परिणाम करें चेक

  • केवीएस अलॉटमेंट लिस्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अब आप इसे डाउनलोड करके अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं।
  • पीडीएफ में आप अपने बच्चे का नाम, Application Submission Code, कैटेगरी आदि दर्ज हो सकती है।

No comments

Powered by Blogger.