प्रधानमंत्री ने बंगाल में उठाया घुसपैठ का मुद्दा , कानून व्यवस्था को बताया समस्या
कूच बिहार ( पश्चिम बंगाल) एजेंसी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में आयोजित एक चुनावी रैली में तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और भय की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा को विकास और सुशासन का विकल्प बताते हुए कहा कि राज्य में बदलाव अब तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध घुसपैठ गंभीर समस्या बन चुकी है और तृणमूल कांग्रेस घुसपैठियों को संरक्षण देकर उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जिससे सुरक्षा और सामाजिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार घुसपैठ रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति को राज्य की पहचान के लिए खतरा बताते हुए कहा कि बंगाल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को बनाए रखने के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है।
राज्य में “महा जंगलराज” जैसी स्थिति
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने मालदा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने जैसी घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि जब न्यायिक प्रक्रिया ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उनके अनुसार राज्य में “महा जंगलराज” जैसी स्थिति बन गई है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
देश में लगभग 3 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि देश में लगभग 3 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया गया है और संसद तथा विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भाजपा की प्राथमिकता है।

.jpg)
No comments