भाजपा का स्थापना दिवस : भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे सीएम , पार्टी अध्यक्ष
भोपाल ।
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज प्रदेशभर में बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। पार्टी कार्यालयों तथा कार्यकर्ताओं के निवास पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा एवं कार्यालयों की सजावट कर मिठाई बांटी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में सुबह 11ः15 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
इसके बाद प्रदेश के 14 जिलों में पार्टी के जिला कार्यालयों का भूमिपूजन एवं तीन जिलों में कार्यारंभ समारोह में वर्चुअली सहभागिता कर संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जायेगा। पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर होने वाले स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश कार्यालय में होने वाले भूमिपूजन एवं कार्यरंभ समारोह का लाइव प्रसारण होगा।
.jpg)
No comments