Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री यादव ने वाराणसी में लिया मशहूर कचौड़ी, पूरी-राम भाजी जलेबी का स्वाद

 


भोपाल। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के वाराणसी के श्री राम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का शुभारंभ करने पहुंचे थे। 5 अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय महानाट्य का मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। 

शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव का काफिला जब एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर अचानक रुक गए। यहां उन्होंने बनारस की मशहूर कचौड़ी, पूरी-राम भाजी ,जलेबी और लस्सी का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की कृपा से उन्हें 7 दिन में 2 बार काशी आने का अवसर मिला। यह मेरा सौभाग्य है। शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा है। उन्होंने काशी में आयोजित विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तुति बेहद अद्भुत है और जो भी काशी आए, वह इसे जरूर देंखे।

No comments

Powered by Blogger.